राहुल के नेतृत्व पर बंट गया महागठबंधन
सपा , बसपा , तृणमूल और रालोद जैसी पार्टियां मानने को तैयार नहीं
नई दिल्ली. विपक्ष की महागठबंधन की कोशिश के बीच ही कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर पेश किए जाने के लेकर विपक्ष अभी से बंट गया है । शरद पवार की राकांपा , लालू प्रसाद की राजद , देवगौड़ा की जद - एस और वामपंथी पार्टियों ने कहा हैं कि उन्हें इस पर कोई ऐतराज नहीं । वहीं , अखिलेश यादव की सपा , ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और अजीत सिंह की रालोद ने उनके दावे को ठुकरा दिया है ।