हेमिल्टन जर्मन ग्रांप्री विजेता , वेटल हारे

फॉर्मूला - 1 चैंम्पियन लेविस हेमिल्टन ने शानदार तरीके से फरारी के रेसर सेबेस्टियन वेटल को पछाड़ते हुए जर्मनी ग्रांपी खिताब पर कब्जा जमाया है । 
हॉकेनहेम (जर्मनी). फॉर्मूला - 1 चैंम्पियन लेविस हेमिल्टन ने शानदार तरीके से फरारी के रेसर सेबेस्टियन वेटल को पछाड़ते हुए जर्मनी ग्रांपी खिताब पर कब्जा जमाया है । इस रेस में जर्मनी के रेसर वेटल की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी , जिसका फायदा मर्सिडीज के रेसर हेमिल्टन को मिला और उन्होंने इस रेस में जीत हासिल की । इस जीत के साथ हेमिल्टन ने एफ - 1 रैंकिंग में एक बार फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है । उन्होंने 14वें स्थान पर रहते हुए इस रेस की शुरुआत की थी और पोडियम तक अपनी पहुंच बनाई ।