मोदी सरकार के खिलाफ पहला अविश्वास प्रस्ताव
सरकार निश्चिंत , विपक्षी एकता की बड़ी परीक्षा
नई दिल्ली. साढ़े साल पुरानी नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष का पहला अविश्वास प्रस्ताव विचार के लिए मंजूर हो गया है । विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की विपक्षी दलों की योजना के तहत तेदेपा द्वारा पेश प्रस्ताव पर शुक्रवार को लोकसभा में चर्चा और फिर वोटिंग होगी । हालांकि संख्या बल देखते हुए सरकार को खतरा नहीं है । इस बीच , राजग से अलग होने की मंशा जता चुकी शिवसेना ने पŸो नहीं खेले है । संसद के पिछले सत्र में अविश्वास प्रस्ताव से पीछे हटती रही सरकार ने मानसून सत्र में रणनीति बदल ली है । सत्र के पहले दिन अविश्वास प्रस्ताव को विचार के लिए मंजूर कर लिया गया ।