अर्जुन तेंदुलकर ने लिया पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट
युवा टेस्ट : त्यागी - बदौनी ने किए 4 - 4 शिकार
कोलंबो. महान भारतीय बल्लेबाज सजिन तेंदुलकर के बेटे बांए हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज अजुर्न तेंदुलकर ने अंडर - 19 के लिए पदार्पण करते हुये श्रीलंका अंडर - 19 टीम के खिलाफ पहले युवा टेस्ट के पहले दिन मंगलवार को एक विकेट हासिल किया जबकि हर्ष त्यागी और आयुष बदौनी ने 4 - 4 विकेट झटके । भारत ने श्रीलंकाई टीम को 244 रन पर समेटने के बाद पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट खोकर 92 रन बना लिये है ।