सेरेना , केर्बर की सेमीफाइनल में दस्तक

विंबलडन की जंग : दिग्गजों की धमक से गूंजे मैदान
लंदन. अमरीका की सेरेना विलियम्स और जर्मनी की एंजेलिक केर्बर ने मंगलवार को साल के तीसरे ग्रैंड स्लैंम विंबलडन के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया । सेमीफाइनल में सेरेना का सामना जर्मनी की जुलिया जियॉजिर्स से होगा । केर्बर अंतिम - 4 के मुकाबले में लातविया की येलेना ओस्टापेंको के सामने कोर्ट पर उतरेंगी । सेरेना ने क्वार्टर फाइनल में इटली की केमिला जियॉर्जी को तीन सेट चले मुकाबले में 3 - 6 , 6 - 3 , 6 - 4 से मात दी ।