फ्रांस जीता , तीसरी बार फाइनल में
सेमीफाइनल मुकाबले में बेल्जियम को 1 - 0 से हराया
सेंट पीटर्सबर्ग. फ्रांस ने मंगलवार देर रात सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में रोमांचक मुकाबले में बेल्जियम को 1 - 0 से मात देकर फीफा विश्वकप के 21वें संस्करण के फाइनल में जगह बना ली है । फ्रांस तीसरी बार फाइनल में पहुंचा हैं । इससे उसने 1998 और 2006 में फाइनल में जगह बनाई थी। 1998 में वह विश्वविजेता बना था । वहीं बेल्जियम पहली बार फाइनल में जाने से महरूम रही । फाइनल में फ्रांस का सामना इंग्लैंड व क्रोएशिया के बीच आज होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच की विजेता से होगा ।