कच्चे तेल की मार से रुपया बेहाल
व्यापार युद्ध गहराया तो भारतीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 70 के पार भी जा सकती है
कच्चे तेल कच्चे तेल के बढ़ने दामों और अमेरिका द्वारा छेड़े गए व्यापार युद्ध के असर से रुपया बेहाल है । विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कच्चा तेल 80 डॉलर के आसपास रहा जो रुपया 70 के भी पार जा सकता है । रुपया गुरुवार सुबह 49 पैसे लुढ़ककर रिकॉर्ड स्तर 69.10 के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था , हालांकि दोपहर को संभलकर यह 68.79 पर बंद हुआ। सूत्रों के मुताबिक रिजर्व बैंक ने रुपये की गिरावट रोकने के लिए बाजार में डॉलर का प्रवाह को बढ़ाया , जिसके बाद गिरावट पर लगाम लगी ।