भारत की नजर जीत की हैट्रिक पर
दो मैच जीतकर भारतीय टीम छह अंक के साथ शीर्ष पर है
लगातार दो जीत से शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय हॉकी टीम बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी । इस मैंच में भारत की निगाहें विजय अभियान जारी रखते हुए जीत की हैट्रिक लगाने पर रहेंगी । भारतीय टीम पहली बार टूर्नामेंट जीतने की कवायद में लगी हैं। पहले उसने पाकिस्तान को 4 - 0 से और फिर मौजूदा औलंपिक चैंपियन और विश्व में नंबर दो अर्जोंटीना को 2 - 1 से हराया था ।