भारत ने ओलंपिक चैंपियन को मात दी

अपने दूसरे मैच में अर्जेंटीना को 2 - 1 से शिकस्त दी , सरदार सिंह को 300वें मैच में जीत का तोहफा 
भारतीय हॉकी टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने दूसरे मुकाबले में रविवार को ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को  2 -1 से मात देकर दूसरी जीत दर्ज की । पहले मुकाबले में भारत ने शनिवार को पाकिस्तान को 4 -0 से हराया था। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह ने गोल किए । अर्जेंटीना के लिए गोंजालेज पेलिएट ने एकमात्र गोल किया । इस तरह भारतीय टीम ने अनुभवी खिलाड़ी सरदार सिंह को उनके 300वें अंतराष्ट्रीय मैच में शानदार जीत का यादगार तोहफा दिया ।