ऑडिटर के लिए नियम और सख्त होंगे

कंपनी संचालन के तौर तरीकों को मजबूत बनाने की तैयारी 
सरकार लेखा परीक्षकों (ऑडिटर) और कॉरपोरेट पेशेवरों के लिए नियमों को सख्त बनाने पर काम कर रही हैं। यह कदम देश में कंपनी संचालन के तौर तरीकों को मजबूत बनाने के लिए हैं । केंद्रीय कॉरपोरेट मामलों के मंत्री पीपी चौधरी ने रविवार को यह बात कही । केंद्रीय मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है , जब कुछ लेखा - पीरक्षा कंपनियां शिकायत मिलने के बाद कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की निगरानी में हैं ।