ब्राजील ने इंजुरी टाइम में बाजी पलटी
सेंट पीटर्सबर्ग में कोस्टा रिका के खिलाफ इंजुरी टाइम में गोल करने के बाद ब्राजील खिलाड़ी नेमार
ब्राजील ने शुक्रवार को इंजुरी टाइम में फिलिप कोन्टिहो और नेमार के गोल की बदौलत फीका वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज की । ग्रुप -ई के मुकाबले में ब्राजील ने कोस्ट रिका को 2 - 0 से हराया । टुर्नामेंट के पहले मैच में ब्राजील ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ 1 - 1 से ड्रॉ खेला था । ऐसे में अगले दौर में पहुंचने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी थी ।