भारत को राहत, ओपेक तेल उत्पादन बढ़ाएगा

उत्पादक देशों के निर्णय से कच्चे तेल के दाम नीचे आने के आसार 
सऊदी अरब की अगुआई वाले तेल उत्पादन देशों के संगठन ओपेक ने शुक्रवार को कच्चे तेल का उत्पादन एक लाख बैरल प्रतिदिन का बढ़ाने का ऐलान किया । इससे कच्चे तेल के दामों में अगले कुछ दिनों में गिरावट आने के आसार हैं , इससे भारत - चीन जैसे देशों को राहत मिलेगी । वियना में शुक्रवार को हुई औपचारिक बैठक में सऊदी अरब अपने धुरविरोधी ईरान को तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए राजी करने में सफल रहा ।