एमबापे के गोल से फ्रांस नॉकआउट में
एकातेरिनबर्ग में फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप सी के लीग मैच में पेरू के गोलकीपर को छकाकर गोल करते फ्रांस के एमबापे
फ्रांस ने काइलियान एमबापे के बेहतरीन गोंल की मदद से ग्रुप सी के मुकाबले में पेरू को 1-0 से हराकर अंतिम - 16 का टिकट कटा लिया है । गुरुवार को इस जीत से फ्रांस की टीम दो मैच में दो जीत के साथ छह अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर पंहुच गई है । इस जीत से 1998 की विश्व विजेता फ्रांस की टीम नॉकआउट दौर में पंहुच गई हैं ।