जम्मू - कश्मीर में महबूबा सरकार गिरी

आंतकवाद के मुद्दे पर पीडीया के रूख से नाराज भाजपा ने समर्थन वापस लिया, राज्यपाल के केंद्रीय शासन लागू करने की सिफारिश की 
श्रीनगर/नई दिल्ली : भाजपा ने मंगलवार को सबकों चौंकाते हुए जम्मू - कश्मीर में पीडीपी के साथ 40 माह पुरानी दोस्ती तोड़ते हुए समर्थन वापस ले लिया । भाजपा के इस फैसले के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया । वहीं , देर शाम राज्यपाल एन एन वोहरा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजी गई अपनी रिपोर्ट में केंद्रीय शासन लागु करने की सिफारिश की ।