दक्षिण - पश्चिम मानसून की रफ्तार थमी

समय से पहले पहुंचने के बावजूद पैटर्न कमजोर होने से मानसून ठिठका, छह - सात दिन आगे बढ़ने की उम्मीद नहीं
केरल के तटीय क्षेत्र और मुंबई में समय के पहले पहुंचने के बाद दक्षिण - पश्चिम मानसून कमजोर पड़ गया है । ऐसे में अगले छह - सात दिन तक उसके आगे बढ़ने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के शनिवार को जारी पूवार्नुमान में कहा गया है कि मानसून का पैटर्न कमजोर बने रहने के कारण अगले छह - साथ दिन तक दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना नहीं है।