बढ़ता जा रहा बैंकों का ’बट्टा खाता’
मोदी सरकार में बैंकों के फंसे कर्ज में हुआ इजाफा
नई दिल्ली : दशक भर से जारी बैंकों क कर्ज डूबने और फंसने की समस्या बढ़ती जा रही है । आंकड़ों पर गौर करें , तो बीते चार वर्षों में मोदी सरकार के कार्यकाल में इसमें और भी तेजी आई हैं। रेंटिंग एजेंसी इक्रा (आइसीआरए) के आकड़ों के मुताबिक बीते दस वर्षों में देश के बैंकों ने करीब 4.80 लाख करोड़ रुपए के कर्ज बट्टे खाते में जा चुके हैं।