भारत सस्ते तेल के लिए गठजोड़ बनाएगा

भारत- चीन, जापान और द.कोरिया साथ आएंगे, तेल उत्पादक खाड़ी देशों पर सामूहिक दबाव डालेंगे 
भारत सस्ते कच्चे तेल के लिए बड़े खरीदार देशों का गठजोड़ बनाएगा । इसके लिए भारत ने तेल के बड़े उपभोक्ता चीन से सहमति बनाने के बाद दक्षिण कोरिया और जापान को भी समूह में शामिल करने की कवायद शुरू की है , ताकि तेल के दाम में बनावटी उछाल लाने वाले खाड़ी देशों की मनमानी रोकी जा सके ।