पाक के रुख से कूटनीति को धक्का

भारत ने सीमा पर पाकिस्तान की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा
सीमा पर पाकिस्तान के गैर जिम्मेदाराना रवैए से बैकडोर कूटनीति को एक बार फिर धक्का लगा हैं। कूटनीति जानकारों का मानना है कि अगर पाकिस्तान सीजफायर का कायदे से अनुपालन सुनिश्चित करता तो ओनों देश धीरे- धीरे बातचीत की दिशा में आगे बढ़ सकते थे । लेकिन सीमा पर बार -बार गोलीबार से पड़ोसी देश से बातचीत का उम्मीदें न सिर्फ धूमिल हो रही हैं , बल्कि सीमा पर फिर से तनाव की स्थिति बनती नजर आ रही है। बीएसएफ जवानों की शहादत को भारत सरकार ने बहुत गंभीरता से लिया हैं ।