प्रगति मैदान पर पांच सितारा होटल बनेगा

केद्रीय मंत्रिमंडल ने 3.7 एकड़ जमीन लीज पर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी , बोली आमंत्रित की जाएंगी 
केद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली के प्रगति मैदान में एक पांच सितारा होटल बनाने के लिए 3.7 एकड़ जमीन लीज पर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है । मौजूदा समय में प्रगति मैदान की जमीन इंडियन ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (आईटीपीओ) की है और ये तय किया गया है कि इसे 99 साल की लीज पर दिया जाएगा । इसके प्रगति मैदान में प्रदर्शनी लगाने वाले लोगों को बड़ी सुविधा होगी ।