जल के संकट पर मटका फोड़ प्रदर्शन
भाजपा का सरकार पर आरोप , दिल्लीवाले टैंकर माफिया से पानी खरीदने को मजबूर
राजधानी को भीषण जल संकट से राहत नहीं मिल पा रही हैं। भाजपा ने सोमवार को विभिन्न इलाकों में पानी की किल्लत के विरोध में दिल्ली भर में मटका तोड़ प्रदर्शन किया । इस दौरान दक्षिणी दिल्ली में जलबोर्ड कार्यालय पर सांसद रमेश बिधूड़ी ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया । उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार आम जनता को राहत देने में पूरी तरह असफल साबित हुई हैं।