नीरव मोदी राजनीतिक शरण लेने ब्रिटेन पहुंचा

ब्रिटिश अखबार ’फाइनेंशियल टाइम्स’ ने खबर प्रकाशित की, नीरव ने भारत में राजनीतिक उत्पीड़न होने का दावा किया
 

पंजाब नेशनल बैंक से हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी भगोंड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी राजनीतिक शरण लेने ब्रिटेन पहुंचा है। लंदन के अखबार में खुलासा किया है कि नीरव ने भारत में राजनीतिक उत्पीड़न होने का दावा करते हुए शरण मांगी हैं। नीरव मोदी पर अपने मामा मेहुल चौकसी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है।