ब्रजपाल चौधरी की विदेश में भी संपत्ति
निवेश के दस्तावेज हाथ लगे , आयकर विभाग ने विदेश मंत्रालय से जांच के लिए सहयोग मांगा
आयकर विभाग को प्राधिरकरण के इंजीनियर ब्रजपाल चौधरी की विदेश में संपत्ति होने के सुराग मिले हैं। जानकारी मिली हैं कि उसने विदेश में अपनी बेटी की संपत्ति में निवेश किया है। दस्तावेज भी विभाग की टिम को मिले हैं। इंजीनियर की बेटी अपने परिवार के साथ नार्वे में रहती हैं।