संप्रभुता - अखंडता का सम्मान जरूरीः मोदी

भारत ने शंघाई सहयोग संगठन के मंच से चीन के ’बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ का पुरजोर विरोध किया
भारत ने एक बार फिर पुरजोर तरीके से शंघाई सहयोग संगठन ( एससीओ ) के मंच से चीन के ’बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ ( बीआरई ) का विरोध किया । साथ ही कहा कि वह संपर्क बढ़ाने का पक्षधर हैं , लेकिन देश की संप्रभुता और अखंडता की कीमत पर नहीं ।