हेडगेवार भारत मां के महान सपूतः प्रणब

नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शिरकत की
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को भारत मां का महान सपूत बताया। मुखर्जी नागपुर में हेडगेवार के जन्मस्थान पर भी गए। हेडगेवार के जन्मस्थान पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी ने आगंतुक पुस्तिका में लिखा कि आज मैं यहां भारत माता के एक महान सपूत के प्रति अपना सम्मान जाहिर करने और श्रद्धांजलि देने आया हुं।