अफसरों के रवैये पर सदन में हंगामा

विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल बोले - सवालों का जवाब नहीं देना अघोषित आपातकाल जैसा
दिल्ली विधानसभा में विशेष सत्र के पहले  दिन बुधवार को अधिकारियों के रवैये को लेकर जमकर हंगामा हुआ । ’आप’ विधायकों ने आरोप लगाया कि अधिकारी सवालों का जवाब मुहैया नहीं कराते । अधिकारियों के नाराज विधायक प्रदर्शन करते हुए वेल तक पहुंच गए ।