उद्धव को मनाने ’मातोश्री’ पहुंचे अमित शाह

’सपंर्क फॉर समर्थन‘ अभियान के तहत भाजपा अध्यक्ष ने शिवसेना प्रमुख उद्धव से मुलाकात की 
भाजपा 2019 के आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मजबूत करने और अपनी आलोचना कर रहे सहयोगियों को मनाने के अभियान पर है। इसी के तहत बुधवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने पुराने और सबसे मुखर आलोचक हो चुके सहयोगी शिवसेना को मनाने के लिए उसके प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिले।