जोकोविच को हरा सेचिनाटो अंतिम चार में
अमेरिका की मैडिसन कीज और स्लोएन स्टीफंस सेमीफाइनल में भिड़ेंगी
इटली के मार्को सेचिनाटो ने नोवाक जोकोविच पर सनसनीखेज जीत के साथ फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली। गैर -वरीयता प्राप्त मार्को ने मंगलवार को कड़े मुकाबले में 20वें वरीय सर्बिया के जोकोविच को 6 - 3 , 7 - 6 , 1 - 6, 7 - 6 से हटाकर अंतिम चार में प्रवेश किया । इससे पहले सातवीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम ने भी उलटफेर करते हुए लगातार तीसरें वर्ष टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।