लड़ाकू विमान भी होंगे मेक इन इंडिया
केंद्र सरकार ने रखी शर्त-शत प्रतिशत निर्माण देश में करना होगा, देशी कंपनियों से साझेदारी भी जरूरी
केंद्र सरकार रक्षा खरीद में मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए बड़ी शुरूआत करने जा रही है। इसके तहत सैन्य बलों के लिए खरीदे जाने वाले सभी किस्म के विमानों के देश में ही निर्माण की शर्त रखी जा रही है। इसकी शुरूआत वायुसेना के लिए खरीदे जाने वाले लड़ाकू विमानों से अगले महीने की जा सकती है। सबसे ज्यादा राशि रक्षा मंत्रालय विमानों की खरीद पर खर्च करता है।