ट्रेन लेट तो अफसरों का प्रमोशन रूकेगा
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे के जोनल प्रमुखों को आगाह किया
रेलगाड़ियों की लेटलतीफी अब रेल अधिकारियों पर भारी पड़ने वाली है। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे के जोनल प्रमुखों को आगाह किया हैं कि रेल सेवाओं में देरी का असर उनके प्रमोशन पर पड़ सकता है। जोनल प्रमुखों को इन सेवाओं को सुधारने के लिए एक महीने का समय मिला है।