कांग्रेस को 'आप' का साथ नहीं चाहिए
अजय माकन ने गठबंधन की चर्चा को महज अफवाह बताया, 'आप' की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की सीटों पर 'आप' - कांग्रेस में गठबंधन की संभावनाओं को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने खारिज कर दिया है। गठबंधन की खबरों को महज अफवाह बताते हुए शनिवार को माकन ने कहा, दिल्ली में कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है, जबकि 'आप' का लगातार घट रहा है।