'भारत - आसियान के बीच सिंगापुर सेतु' 

इंडोनेशिया से मलेशिया होते हुए प्रधानमंत्री सिंगापुर पहुंचे, कारोबारियों को संबोधन में संबंधों पर जोर दिया 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को कहा कि सिंगापुर भारत और आसियान के बीच सेतु की तरह हैं। उन्होंने कहाए दोनों देशों के बीच संबंध प्रगाढ़ हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी तीन पूर्वी एशियाई देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव सिंगापुर गुरूवार को ही पहुंचे। उनका औपचारिक स्वागत शुक्रवार को किया जाएगा।