रिजर्व बैंक बढ़ा सकता है ब्याज दर
खुदरा महंगाई में उछाल की आशंका के बीच रिजर्व बैंक की 4 जून को बैठक होगी
पेट्रोल - डीजल के बढ़ते दामों से मंहगाई आपको जून में दोहरा झटका दे सकती है। ईधन की कीमतों खुदरा मुद्रास्फीति बढ़ने की आशंका देखते हुए आरबीआई जहां ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता हैं, वहीं किराने का सामान पांच से छह फीसदी तक महंगा हो सकता है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण खुदरा महंगाई दर मार्च में 4.28 प्रतिशत से अप्रैल में 4.58 फीसदी फीसद पर पहुंच गई है।