स्टरलाइट तांबा संयंत्र हमेशा के लिए बंद 

तमिलनाडु सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिए आदेश, व्यापक जनहित में लिया गया फैसला 
तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को एक सरकारी आदेश जारी किया और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिया कि वह वेदांता समूह के स्टरलाइट तांबा संयंत्र को सील करे और इसे स्थायी रूप से बंद कर दें। राज्य सरकार का यह फैसला पिछले सप्ताह हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद आया है जिसमें पुलिस की गोलीबारी में 13 लोग मारे गए थे।