सैन्य शिविर पर आतंकी हमला, जवान शहीद
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने वारदात को अंजाम दिया
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार रात सैन्य शिविर पर हुए आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल सेना का एक जवान शहीद हो गया। गोलीबारी में स्थानीय नागरिक की भी मौत हो गई। इसके बाद प्रशासन ने सोमवार को जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया। पुलवामा से होकर गुजरने वाली रेल सेबाओं को भी बंद कर दिया गया।