देश में सबसे बड़ा सौर प्रोजेक्ट लगेगा
दुनिया में शुरू होने वाली सबसे बड़ी परियोजनाओं में से पांच भारत में स्थापित होंगी।
सौर उर्जा उत्पादन के मामले में भारत पूरे विश्व के सामने नजीर पेश करने जा रहा है। देश में विश्व का सबसे बड़ा सौर उर्जा प्रोजेक्ट शुरू होगा। इसके अलावा दुनिया में शुरू होने वाले सौर उर्जा के 14 बड़े प्रोजेक्ट में से पांच भारत में लगेंगे, जिससे 7.5 हजार मेगावाट बिजली पैदा होगी।