घुसपैठ की कोशिश में पांच आतंकवादी ढेर 

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम 
जम्मू कश्मीर में सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में शनिवार तड़के नियंत्रण रेखा के पास तैनात सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए पांच आतंकवादियों को मार गिराया। सभी आतंकी भारी हथियारों से लैस थे। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।