चमगादड़ से नहीं फैल रहा जानलेवा 'निपाह'
केरल से एकत्र नमूनों की रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी
केरल के कोझीकोड और मलप्पुरम जिलों से चमगादड़ों से एकत्रित नमूनों की जांच में उनमें निपाह विषाणु नहीं मिला है। यह बात एक केंद्रीय मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य मंत्रालय को शनिवार को सौंपी गई एक रिपोर्ट में कही है। कोझाकोड और मलप्पुरम जिलों में निपाह विषाणु के संक्रमण से 12 व्यक्तियों की मौत हो गई थी।