अमेरिका - जर्मनी से भी भेजे संदेश 

जांच अधिकारियों ने हैकर्स द्वारा आईपी एड्रेस का इस्तेमाल करने की संभावना जताई 
भाजपा विधायकों को हवाट्स एप मैसेज भेजकर धमकाने के मामले में एसटीएफ के हाथ अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा हैं। अलबत्ता इस मामले में पेशेवर हैकर्स का हाथ होने की संभावना से जांच एजेंसियों की मुश्किलें और बढ़ गई है। गुरूवार को इस बात का खुलासा हुआ कि कुछ विधायकों को अमेरिका और जर्मनी के आईपी एड्रेस से भी मैसेज भेजे गए थे।