गलतियों से सबक ले सफल रणनीति बनाई 

कांग्रेस की किलेबंदी : समय रहते सक्रियता और चौतरफा दबाव बनाकर विधायकों को टूटने से बचाया 
अतीत की गलतियों से सबक लेकर बनाई गई रणनीति कांग्रेस - जेडीएस के काम आई। दोनों दलों ने बेहद सूझबूझ से कर्नाटक में भाजपा के सत्ता का अश्वमेध रथ रोक दिया। राजभवन, सड़क और अदालत एक साथ कई मोर्चे खोलकर कांग्रेस ने चौतरफा दबाव बनाया। ऐन वक्त पर विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप लगाते हुए कई ऑडियों टेप जारी किए गए। जानकारों का कहना हैं कि कांग्रेस का हर तीर निशाने पर लगा।