डोनाल्ड ट्रंप ने प्रवासियों को 'जानवर' बताया
अमेरिका में बड़ी संख्या में अवैध प्रवासियों के आने के लिए बेकार कानूनों को जिम्मेदार ठहराया
अपने बयानों से अक्सर विवादों को न्योता देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरूवार को कुछ अवैध प्रवासियों को 'जानवर' बताया। उन्होंने अमेरिकी प्रवासी कानूनों को भी बेकार बताया और कहा कि सिर्फ योग्यता के आधार पर लोगों को अमेरिका में शरण देनी चाहिए।