विदेशियों को लुभा रहा भारत में इलाज
विदेशी पर्यटकों की संख्या में दस फीसदी की वृद्धि, वहीं उपचार के लिए आने वालों की संख्या पांच फीसदी बढ़ी
पर्यटन क्षेत्र की तस्वीर बदली है। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में दस फीसदी की वृद्धि हुई है। विदेशी पर्यटकों की संख्या पहली बार एक करोड़ को पार कर गई है। वहीं, इलाज के लिए भारत आने वाले विदेशी भी पांच फीसदी बढ़ गए।