विधान सभा चुनाव के लिए मतदान आज
सत्ता के तीन बड़े दावेदारों सिद्धरमैया, येदियुरप्पा और कुमारस्वामी की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद होगा
लगभग तीन माह से चले धुआंधार प्रचार के बाद कर्नाटक का रण अपने अंतिम मुकाम पर पहुंच गया। राज्य की 224 में से 222 सीटों पर शनिवार को वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही सत्ता के तीन बड़े दावेदारों मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा।