पठानकोट कोर्ट में जुलाई से रोज सुनवाई 

सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू कश्मीर से स्थानांतरित किया, रणबीर दंड संहिता के प्रावधान लागू 
सुप्रीम कोर्ट ने कठुआ सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले की सुनवाई पर लगी रोक हटाते हुए इस मामले को जम्मू कश्मीर से बाहर पंजाब के पठानकोट की अदालत में स्थानांतरित कर दिया। इस मामले में अब ग्रीष्मावकाश के बाद जुलाई में आगे सुनवाई होगी। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्राए डीवाई चंद्रचूड़ और इंदु मल्होत्रा की तीन सदस्यीय पीठ ने इस मामले की सुनवाई अदालत के बंद कमरे में तेजी के साथ दैनिक आधार पर करने कर निर्देश दिया ताकि इसमें किसी प्रकार का विलंब न हो।