पेटेंट को डेढ़ साल में मंजूरी मिलेगी

तकनीक को बाजार तक जल्द पहुचाने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया
देश में होने वाले वैज्ञानिक शोध कार्यक्रम का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए सरकार ने पेटेंट मंजूरी को लेकर बड़ा बदलाव किया हैं । इसके तहत देश में पेटेंट मंजूरी की समय - सीमा को पांच साल से घटाकर डेढ़ वर्ष किया गया हैं । राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम ( एनआरडीसी ) के प्रबंध निदेशक डॉ. एच. पुरूषोतम ने "हिन्दुस्तान" से विशेष बातचीत में कहा कि पेटेंट मिलने में लगने वाले समय को घटाने के लिए पहल की जा रही हैं ।