डब्ल्यूएचबओं ने भारत के प्रयासों को सराहा
रिपोर्ट : प्रदूषण कम करने में भारत की पहल अनुकरणीय हैं और भविष्य में प्रदूषण घटाने में कारगर होगी
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सूची में सबसे ज्यादा 14 प्रदूषित शहर भारत के है। लेकिन उसने प्रदूषण की रोकथाम के लिए भारत के प्रयासों का उल्लेख भी किया हैं। प्रदूषण पर मंगलवार की रात जारी डब्ल्यूएचओं की रिपोर्ट में कहा गया हैं कि भारत और मैक्सिको की पहल विश्व के लिए अनुकरणीय हैं और भविष्य में प्रदूषण घटाने में कारगर होंगी।