रैना के अर्धशतक से चेन्नई टीम संभली 

शनिवार रात मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में शॉट लगाते चेन्नई के सुरेश रैना 
विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया। उनकी इस पारी के बावजूद चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल के इस मैच में पांच विकेट पर सिर्फ 169 रन का स्कोर ही बना सकी।