भारत सस्ते तेल के लिए गठजोड़ बनाएगा 

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा, चीन, दक्षिण कोरिया और जापान के साथ मिलकर उत्पादक देशों पर दबाव डालेंगे 
कच्चे तेल के दाम में बनावटी उछाल लाने की तेल उत्पादक देशों के कदम से परेशान भारत ने नई रणनीति बनाई हैं। भारत ने तेल का आयात करने वाले बड़े एशियाई देशों का गठजोड़ बनाने का फैसला किया हैंए जो सस्ते तेल के लिए मोलभाव करने को उत्पादक देशों पर दबाव बनाएंग। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने गुरूवार को यह घोषणा की।