पुरी बोले, सीलिंग नहीं उसका तरीका गलत 

केंद्रीय मंत्री ने कहा - डीसील की गई संपत्तियों पर भी कार्रवाई हो रही
आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सीलिंग के मुद्दे पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी समिति पर निशाना साधा। पुरी ने बुधवार को कहा कि हम सीलिंग का नहीं, बल्कि उसके तरीके का विरोध कर रहे है। पुरी ने मंगलवार को कहा था किसीलिंग समिति के लोग एसी कमरों में बैठ कर काम करते हैं, उन्हें जमीनी हकीकत का पता ही नहीं होता है।