घर खरीदारों की हितों की रक्षा होगी
दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता में बदलाव कर अध्यादेश लाने की तैयारी
केंद्र सरकार दिवालिया हो रही रीयल इस्टेट कंपनियों के असर से घर खरीदारों को बचाने के लिएए अध्यादेश लाने की तैयारी कर रहीं है। सूत्रों के मुताबिक, इस अध्यादेश के तहत किसी रीयल इस्टेट कंपनी से घर खरीदने वालों को भी कर्जदाता माना जाएगा। ऐसे में दिवालिया कंपनी के भविष्य का फैसला करने में खरीदारों की भी सुनी जाएगी।