आतंकियों की तरह नक्सलियों का खात्मा होगा
नए इलाकों में विस्तार करने से रोकने की तैयारी, महाराष्ट्र - छत्तीसगढ़ में इसी रणनीति पर काम हो रहा
जम्मू - कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन ऑल आउट की तर्ज पर नक्सलियों का सफाया होगा। सुरक्षा बल इस रणनीति पर काम कर रहें हैं कि नक्सली नए इलाकों में विस्तार की रणनीति को अंजाम न दे पांए और उन्हें उनके कोर गढ़ में सीमित कर दिया जाए। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बल इसी रण्नीति पर काम कर रहे हैं।